क्वारांटाइन सेंटर में महिला की मौत, सैम्पल रायपुर भेजा
00 कलेक्टर ने कहा पहली नजर मौत कोरोना से नहीं
महासमुन्द। जिले के कलेन्डा क्वारांटाइन सेंटर में रह रही महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि उसमें किसी भी तरह के कोरोना संबंधी लक्षण नहीं थे, फिर भी उसका आरटी पीसीआर के लिए सैम्पल रायपुर भेजा जा रहा है। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली मेंं पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर ने जारी बयान में कहा है कि प्रथम दृष्टया महिला की मृत्यु कोरोना संबंधी नहीं है।
गौरतलब है कि सारंगढ़ निवासी इस महिला ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 18 मई को दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके उपरांत वह अपने माता-पिता के साथ सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम कलेन्डा पहुंचींं। माता-पिता और दो नवजात के साथ वह स्वेच्छा से कलेन्डा के शासकीय हाई स्कूल में बनाए गए क्वारांटाइन सेन्टर में 24 मई से रह रही थी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसकी नियमित रूप से जांंच की जा रही थी।
महिला की खराब स्वास्थ्य की सूचना मिलने पर आज रात 3।30 बजे 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया। केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा जांच उपरांत महिला को मृत घोषित किया गया। मृतका के बच्चों की देखरेख कलेण्डा सेंटर में उसके नाना-नानी कर रहे हैं। उनका सहयोग महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंं ने बताया कि क्वारांटाइन सेंटर में 23 लोग रह रहे थे, जिनमें 17 पुरूष और 6 महिलाएं शामिल हैंं।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home