01 और 02अगस्त को उन्नाव जनपद दुकान खोलने केलिए व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
O1 और O2 अगस्त को उन्नाव जनपद मे दुकान खोलने के लिए युवा उद्योग व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन ।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के उन्नाव जिला अध्यक्ष उदय राज पांडे ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गोल्डी गुप्ता व् गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह से भेंटकर 1 व 2 अगस्त 2020 को त्योहारों को देखते व्यापारियों के हित के लिए दुकानें खोलने का ज्ञापन दिया गया । जिलाध्यक्ष उदय पांडे ने बताया कि सोमवार को भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन है। लेकिन शनिवार और रविवार यानी 01,02 तारीख को सरकार द्वारा पूर्ण लॉक डाउन है। जिससे त्यौहार पर दुकानदार अपनी दुकान नही खोल पाएंगे। इसलिए व्यापारियों की हितो के लिए आगामी शनिवार व रविवार को दुकाने खोलने के लिए आज गॉल्डी गुप्ता व् गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने मे अर्चना सिंह उन्नाव जिलाध्यक्ष महिला मौर्चा, अनुज तिवारी नगर अध्यक्ष गंगाघाट, अश्वनी शुक्ला, व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home