प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर, दिनांक 03 जुलाई, 2020
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 03 जुलाई, 2020
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0,श्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जनपद में भ्रमण कर पुलिस दबिश के दौरान हुई दुर्भाग्य पूर्ण घटना में शहीद हुए पुलिस के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी तथा रिजेन्सी अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों के इलाज की व्यवस्था के साथ उनका हालचाल लिया। उन्होंने शहीद हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, उनके परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में उनकी हर सम्भव सहायता दिये जाने के प्रति अश्वस्त किया। उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जो लोग इस दुस्साहसिक घटना के जिम्मेदार पाये जायेगें उनको बक्सा नही जायेगा और इस घटना की कडी सजा कानून के अनुसार उन्हें मिलेगी। उन्होंने कहा हमारे पुलिस के जवानों का बलिदान किसी भी स्थिति में व्यर्थ नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने जिस मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है उनके कतव्यों के प्रति हम सबकी श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि शहीद हुए पुलिस कर्मियों ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा अपराधियों के विरूद्ध अभियान में स्वंय की परवाह न करते हुए अपने कतव्यों का निर्वहन किया है, इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन करता हूॅै। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि उ0प्र0 सरकार प्रत्येक शहीद जवानों के परिवारों के साथ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक शहीद पुलिस के जवानों के परिवार को 01 करोड़ रूपये की सहायता दिये जाने एवं शहीद परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लेने के साथ उसके आश्रित को पेंशन दी जायेगी। इस घटना के घटित होने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपराधियों की धर पकड़ हेतु लगातार छापेमारी कर रही है इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये है एवं कुछ असलहे बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 08 पुलिस के जवान शहीद हुए है, इसमें 01 क्षेत्राधिकारी, 03 उप निरीक्षक व 04 पुलिस कर्मी सम्मिलित है। इसके साथ ही 06 पुलिस कर्मी एवं 01 होमगार्ड घायल हुए है, जिनका इलाज रिजेन्सी अस्पताल में चल रहा है।
इस दुःखद अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्री, मा0 मंत्री श्रीमती कमलरानी वरुण, मा0 राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अपर मुख्यसचिव गृह/सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, ए0डी0जी0 कानून/व्यवस्था, ए0डी0जी0 श्री जय नारायण सिंह, मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे, आई0जी0 श्री मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी डा0 ब्रम्हादेव राम तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
----------------
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home