जिलाधिकारी अपडेट 1 जुलाई 2020 कानपुर नगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम
जिलाधिकारी अपडेट 1 जुलाई 2020 कानपुर नगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक चलेगा ।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रमिला पांडे , प्रथम नागरिक महापौर ने नगर निगम कार्यालय से किया ।उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों के अन्दर सफाई रखने, मोहल्लों में सफाई रखने का संकल्प लेना है , घरों में कूलर के पानी को बदलते रहे, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे कूड़ा कूड़े दान में ही डाले । उन्होंने ने कहा की इस महामारी के समय लोग कोरोना के संक्रमण होने पर छिपाए नही बल्कि उसे बताए ताकि समय पर ईलाज किया जा सके इस खतरे से वे स्वयं व अपने परिवार को बचा सकेंगे, समय पर कोरोना संक्रमण की सूचना देने पर मृत्यु दर को कम किया जा सकता है । कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी महोदय ने कहा कि 11 विभाग के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाना है जिसके लिए सभी विभाग आपस मे समन्वय स्थापित कर इस कोरोना के दृष्टिगत बदले हुए परिवेश में इस अभियान को सफल बनाएंगे।यह अभियान संचारी रोग के अलावा कोरोना के लिए भी जन जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण अभियान है। इसमे नगर विकास, ग्राम विकास ,स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग आदि अन्य सभी विभाग मिल करके और जिला प्रशासन के सहयोग से लोगो को जागरूक करना कि मच्छर जनित , वेक्टेरिया जनित जो फंगस इंफेक्शन बीमारिया जिनसे संक्रमण फैलता है ,जो बीमारी एक दूसरे के सम्पर्क में आने से फैलती है उनको फैलने से रोकना के लिए लोगो को जागरूक करना है इस अभियान के तहत टीमें घर घर जाकर लोगो को जागरूक करेंगी । शहरी क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करने के लिए महापौर ने आज 19 बड़ी गाड़िया, 42 छोटी मोटर साइकिल को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर ने दिप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ 0 अशोक शुक्ला आदि सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home