आज राजधानी जयपुर के इन 10 इलाकों में लगा कोरोना कर्फ्यू
आज राजधानी के इन 10 इलाकों में लगा कोरोना कर्फ्यू
जयपुर। जयपुर शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से पुलिस की ओर से फिर आंशिक कर्फ्यू का दायरा बढाते हुए शनिवार को सांगानेर सदर, महेश नगर, श्याम नगर, करणी विहार मुहाना, नाहरगढ, संंजय सर्किल, विधाधर नगर, आमेर और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्र में आंशिक कर्फ्यू लगा कर एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि पुलिस थाना सांगानेर सदर में सरपंच की ढाणी, श्रीरामनांगल, महेश नगर में अयोध्यापुरी,श्याम नगर में वर्धमान नगर,मुहाना में ई ब्लॉक अनुकंपा प्लेटिना रेजीडेंसी, नाहरगढ़ में जयलाल मुंशी का रास्ता, संजय सर्किल में सीकर हाउस, विधाधर नगर में सेक्टर 6, आमेर में नाथू कॉलोनी हटवाड़ा रोड़, शास्त्री नगर में मदीना कॉलोनी नाहरी का नाका, करणी विहार में श्याम एनक्लेव सिरसी रोड़ क्षेत्र के चिन्हित स्थान पर आंशिक कर्फ्यू लगा कर एक किलोमीटर के दायरे को भी सील कर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।
जयपुर संवाददाता
अरविन्द सिंह राठौर की रिपोर्ट
Labels: jaipur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home