Monday, July 27, 2020

1 अगस्त को मुस्लिम महिलाओं के अधिकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा

एक अगस्त को" मुस्लिम महिलाओं के अधिकार दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा यथाशीघ्र करे केंद्र सरकार- सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय मंत्री ,मंडल प्रभारी, प्रयागराज कमिश्नरी प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह ने गुरु नानक नगर स्थित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सभागार में अल्पसंख्यक समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  वैसे तो अगस्त माह, इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाओं के पन्नों से भरपूर है, एक अगस्त मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा, कुरीति से मुक्त करने का दिन, भारत के इतिहास में मुस्लिम महिला अधिकार के रूप में दर्ज हो चुका है सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक सुधार की चिंता की तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किए जाने को भारत की संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कानून पास करके इसे दंडनीय अपराध बनाया था इसलिए एक अगस्त को "मुस्लिम महिला अधिकार दिवस" मनाया जाना चाहिए इतनी बड़ी तादाद में परेशान हमारी मुस्लिम औरतों के दुख समाप्त हुए सरदार पतविंदर सिंह ने अंत में कहा कि अब कम से कम आने वाली पीढ़ी की बेटियों को यह डर नहीं सताएगा कि उन्हें बिना कारण तलाक दिया जा सकता हैl एक अगस्त को "मुस्लिम महिलाओं के अधिकार दिवस" को मनाने की घोषणा सरकार को शीघ्र करनी चाहिएl बैठक में अरविंद जैन,  इकबाल खान, सतविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह,  मोहम्मद इमरान, आशिक सिद्धकी, इकबाल अहमद, फिरोज अंसारी, आरिफ, आदि ने विचार रखेl
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home