प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 29 जुलाई
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 29 जुलाई, 2020
सहायक आयुक्त हथकरघा, कानपुर परिक्षेत्र ने बताया है कि संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव के बुनकरों के आवेदन पत्र एवं उत्कृष्ट उत्पाद के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा, कबीर भवन परिक्षेत्र कानपुर में जमा करने की अन्तिम तिथि 15.9.2020 है।
उन्होंने बताया है कि दिनांक 15 सितम्बर, 2020 तक अपने आवेदन पत्र एवं उत्कृष्ट उत्पाद/सैम्पुल फुल साइज सहित सहायक आयुक्त हथकरघा, कानपुर परिक्षेत्र, कमरा नं0-212 कबीर भवन जी0टी0 रोड कानपुर के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। आवेदन के लिए चार श्रेणियाँ निर्धारित की गयी है। श्रेणी-1 के तहत साड़ी, ब्रोकेड, डेस मैटिरियल, श्रेणी-2 के तहत सूती दरी, वूलेन दरी, आसनी व दरेट, श्रेणी- 3 के तहत बेडशीट, बेड कवर, होम फर्निशिंग एवं श्रेणी-4 के तहत स्टोल, स्कार्फ व गमछा है। पुरस्कार का चयन जिलाधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा। परिक्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए प्रथम पुरस्कार रू0 20,000/- द्वितीय पुरस्कार रू0 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार 10,000/- रूपए नकद एवं शील्ड तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएगें। इस हेतु आवेदन पत्र कार्यालय मे किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।
-----------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home