ट्रैफिक हवलदार पर हमला करने वाला वन्छित आरोपी गिरफ्तार
कालपी पुलिस ने पकडे़ गये आरोपी से एक तमंचा व 2 कारतूस बरामद किये
कालपी (जालौन) ट्रैफिक हवलदार के साथ एक माह पूर्व कालपी के अमलतास तिराहे पर मारपीट करने वाले वन्छित आरोपी को कालपी कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। कालपी कोतवाली के अतिथि गृह में पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक जालौन डा०सतीश कुमार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डा०अवधेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह की टीम द्वारा 15 जुलाई 2020 की रात्रि में उपनिरीक्षक कमल प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज टरननगंज, कृष्णवीर इन्दौलिया,विनीत कुमार मिश्रा,राकेश कुमार,आर्दश कुमार तिवारी के साथ मिलकर बान्छित व गिरफ्तारी अभियुक्त बडे पुत्र जगराम व देवेन्द्र पुत्र माधौ निवासी ग्राम बम्हौरा थाना चुर्खी जनपद जालौन मु०अ०स०156/2020 धारा 333/332/353/504/506 आईपीसी थाना कालपी हेतु जोल्हूपुर मार्ग से चुर्खी रोड पर थे कि तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर 3 जुलाई 2020 जिसमें ट्रैफिक हवलदार के साथ मारपीट का बान्छित अभियुक्त बडे़ उर्फ अरूण सिंह पुत्र जगराम उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम बम्हौरा थाना चुर्खी कालपी जालौन को एक अदद 12 बोर तमंचा व 2 जिंदा नाजायज कारतूस के साथ एक और मुकदमें के साथ 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह ने बताया कि पकडे़ आरोपी के ऊपर चुर्खी थाना क्षेत्र में दो मुकदमे पंजीकृत है जिसमें एक मुकदमा हत्या का है।इसके अलावा कालपी कोतवाली में भी अभी आल के दो मुकदमे दर्ज है तथा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: kalpi


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home