बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश पुलिस की बिगड़ी छवि को ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस जिंदाबाद लिखकर सुधार रहीं मंत्री जी
बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश पुलिस की बिगड़ी छवि को ट्विटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस जिंदाबाद लिखकर सुधार रहीं मंत्री जी
जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में बढ़ती ताबड़तोड़ अपराध की घटनाओं का ग्राफ चरम पर है चाहे वो हालिया कानपुर के विकास दुबे प्रकरण हो या कानपुर के सनजीत हत्याकांड का मामला हो या फिर सुलतानपुर में सपा नेता विजय मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या हो या फिर अमेठी में कांट्रेक्टर जयप्रकाश मिश्र की गोली मारे जाने की घटना हो चाहे हाथरस में एबीवीपी पदाधिकारी के भाई सौरभ शर्मा की हत्या का मामला हो उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा रही ।जिसकी भरपाई पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर मात्र की खानापूर्ति करके सरकार अपनी इति श्री मान ले रही है।वही इन सब के इतर बजाय पुलिसिया कार्यशैली सुधारने के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी पुलिस की छवि सुधारने के लिए अपने ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश पुलिस जिंदाबाद के नारे लगवाकर जनता के बीच पुलिस की बिगड़ती छवि को सुधारने में लगी हुई हैं।
अब देखने वाली बात ये है कि क्या मंत्री जी के ट्विटर पर पुलिस के जिंदाबाद के नारे लगाने से प्रदेश में व्याप्त भय का माहौल समाप्त होता है कि नही.
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट
Labels: (UTTER PRADESH)

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home