मीडिया को देखकर चिल्लाया गैंगस्टर, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला
उज्जैन। कानपुर शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह मीडिया के सामने चिल्लाने लगा- मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला।
आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
Labels: ujjen


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home