Sunday, July 19, 2020

कानपुर ब्रेकिंग। कौन कर रहा है विकास दुबे के फंड मैनेजर को बचाने की "डर्टी पॉलिटिक्स"! कानपुर पुलिस का ये कैसा इंसाफ ?

कानपुर ब्रेकिंग।
कौन कर रहा है विकास दुबे के फंड मैनेजर को बचाने की "डर्टी पॉलिटिक्स"!
कानपुर पुलिस का ये कैसा इंसाफ ?


आखिर क्यों विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी पर कानपुर पुलिस मेहरबान

हफ्ते भर पहले शादी करके आई खुशी गुनाहगार! सालों से विकास दुबे के सभी गैर कानूनी कामों में संलिप्त जय बाजपाई बेगुनाह कैसे

हैरत में डालने वाली खबर ये है कि आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के साथी, हम-निवाला, हम-प्याला रहे जय बाजपेयी को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि ईडी और टैक्सेशन विभाग की जांचें उसपर चल रही हैं। विकास दुबे जैसे हार्डकोर क्रिमिनल की अकूत काली कमाई को इन्वेस्ट करने और करोड़ों की मनी-लॉन्ड्रींग के आरोप उसपर लग चुके हैं। इसके बावजूद कानपुर पुलिस अपराधी विकास दुबे के इस फंड मैनेजर को बाइज्जत उसके घर छोड़ कर आई है। चर्चा है कि पाप की कमाई को खपाने में एक्सपर्ट हो चुके जय बाजपेयी को पीछे से कोई पॉलिटिकल सपोर्ट मिल रहा है। बिल्कुल वैसी ही पॉलिटिक्स जिसने विकास दुबे जैसे राक्षस को पैदा किया। खुलेआम फिर से वैसी डर्टी पॉलिटिक्स से जनता हैरान है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने उसको क्लीनचिट दे दी है।
जबकि बिकरु कांड से हफ्ते भर पहले विकास के गुर्गे से जबरन शादी करके लाई गई खुशी नाम की युवती को कानपुर पुलिस गुनेहगार बताके जेल भेज दिया था।

खबर सूत्रों के हवाले से
कानपुर पुलिस के सबसे बड़े अपराधी के फण्ड मैनेजर को यो ससम्मान घर तक छोड़ कर आने पर बागी तेवरों के लिए प्रसिद्ध, पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी घोर आश्चर्य प्रकट किया है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home