उन्नाव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
उन्नाव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर साल के युवक की मौत
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी के थानाक्षेत्र के काजीपुर बंगर में कालीमिट्टी के पास रहने वाले गिरजा शंकर गुप्ता के घर में बढ़ई द्वारा दूसरी मंजिल पर खिड़की बनाने का कार्य किया जा रहा था। गिरजाशंकर का 21साल का बेटा शिवम काम में सहयोग कर रहा था, दोपहर 1.30 बजे के करीब शिवम ने एल्युमीनियम की लंबी फंटी खिड़की को नापने के लिए बाहर निकाल दी। घर के बाहर से निकली 11 हजार वोल्ट के तार से फंटी छू गई। जिससे करंट की चपेट में आकर शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे की मौत से मां विमला व परिजनों का रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान छत्रपाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के दोनों तरफ घर बने हैं। लाइन को हटाने के लिए विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home