जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गैडके जनपद सचिव आलोपी शंकर मिश्रा को हटाया गया
*Breaking news*
*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के जनपद सचिव अलोपी शंकर मिश्रा को हटाया गया*
*उन्नाव-*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के जनपद सचिव अलोपी शंकर मिश्रा को आय व्यय विवरण एवं उससे संबंधित संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर एवं विभागीय दस्तावेज समय पर ना उपलब्ध कराने पर पद से हटा दिया गया है।
जिला सचिव एवं कार्यकाल एवं नियुक्ति के संबंध उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड नियमावली के नियम 90 (14) के मुताबिक जिला सचिव का कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित है।लेकिन जनपद उन्नाव में सचिव का वर्तमान पद समय में कालातीत हो चुका है ।
जिसके कारण अलोपी शंकर मिश्रा जनपद सचिव को तत्काल प्रभाव से स्काउट और गाइड से संबंधित सभी प्रकार के प्रशासनिक कार्यों एवं वित्तीय कार्यों से रोक दिया गया है।साथ ही यह भी आदेशित किया गया कि से आय व्यय से संबंधित समस्त मूल अभिलेख रोकड़ पंजिका एवं भुगतान से संबंधित आने वालीपत्रावली एवं स्काउट भवन के सभी कक्षाओं की अलमारी सहित ताली एवं अभिलेखों की सूची अधोहस्ताक्षरी के समक्ष कोषा अध्यक्ष के माध्यम से कार्यालय में उपस्थित होकर दिनांक27-7-2020 को समय से दे दे।
कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण तत्काल प्रभाव से अंतरिम व्यवस्था हेतु दिलीप कुमार सिंह को सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड उन्नाव का कार्यभार सौंपा गया है ।जिसके बाद कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर नियमानुसार
जिला सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड उन्नाव की नियुक्ति की जाएगी यह जानकारी राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड ने दी।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home