बर्रा के संजीत हत्या कांड की रिपोर्ट
कानपुर अपडेट
कब क्या हुआ
22 जून की रात हॉस्पिटल से घर आने के दौरान संजीत का अपहरण हुआ।
23 जून को परिजनों ने जनता नगर चौकी में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी.
26 जून को एसएसपी के आदेश पर राहुल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई.
29 जून को अपहरणकर्ता ने संजीत के परिजनों को 30 लाख की फिरौती के लिए फोन किया.
5 जुलाई को परिजनों ने शास्त्री चौक पर जाम लगाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.
12 जुलाई को एसपी साउथ कार्यालय में इस बाबत दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया.
13 जुलाई को परिजनों ने फिरौती की रकम 30 लाख से भरा बैग गुजैनी पुल से नीचे फेंक दिया, लेकिन फिर भी संजीत नहीं आया.
14 जुलाई को परिजनों ने एसएसपी और आईजी रेंज से शिकायत की, जिसके बाद संजीत को 4 दिन में बरामद करने का भरोसा दिया गया.
16 जुलाई को बर्रा इंस्पेक्टर रंजीत राय को सस्पेंड कर सर्विलांस सेल प्रभारी हरमीत सिंह को चार्ज दे दिया गया।।
22 जुलाई को सुबह पुलिस ने संजीत के एक अन्य दोस्त को उठाया 23 जुलाई को छोड़ दिया।
23 जुलाई को परिवार से शाम तक मामले का खुलासा करने का दिया आवासन
23 जुलाई की रात होने के बाद पीड़ित परिवार को गुमराह करती रही पुलिस
23 जुलाई को मीडिया के द्वारा संजीत की हत्या की खबर सोसल मीडिया पर चलने के बाद पुलिस ने संजीत की हत्या की बात को कई घंटों तक घुमाया
देर रात एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने घटना की सभी को वीडियो के जरिये संजीत की हत्या की दी जानकारी।
खबर सूत्रों के हवाले से

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home