BSP MLA राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद का भाई अशरफ गिरफ्तार, 1 लाख था इनाम
BSP MLA राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद का भाई अशरफ गिरफ्तार, 1 लाख था इनाम
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बहुचर्चित बीएसपी एमएलए राजू पाल की हत्या के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को गिरफ्तार किया है। लगभग ढाई साल से फरार एक लाख के इनामी पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह कौशांबी बॉर्डर के पास से पकड़ा। अशरफ पूर्व बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है।
भाजपा के शासन में आने के बाद पुलिस ने उसे अलकमा और सुरजीत हत्याकांड में भी वांटेड किया था। इसके बाद विभिन्न मुकदमों में उसका नाम सामने आया। वर्तमान में वह 9 मुकदमों में वांटेड था। पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने उस पर ढाई लाख इनाम करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट
Labels: (UTTER PRADESH)

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home