Friday, July 24, 2020

UP के 5 शहरों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण, गुरुवार को कुल 2529 केस मिले, संक्रमितों की संख्या 58104

UP के 5 शहरों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण, गुरुवार को कुल 2529 केस मिले, संक्रमितों की संख्या 58104

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर जारी है. गुरुवार को राजधानी में कोरोना (COVID-19) 307 नए केस सामने आए. प्रदेश में ये आंकड़े सबसे ज्यादा हैं. बता दें पिछले करीब एक हफ्ते से राजधानी लखनऊ में कोरोना केस तेजी से बढ़े हैं. रोज 300 के करीब केस सामने आ रहे हैं.

यूपी में अब तक 1298 की मौत

पूरे यूपी की बात करें तो गुरुवार को कुल 2529 केस मिले हैं. इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 58104 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव केस 21003 हैं, वहीं 33803 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. प्रदेश में मौतों की कुल संख्या 1298 पहुंच गई है.

पांच दिनों में चार दिन 300 पार हुआ आंकड़ा

जानकारी के अनुसार लखनऊ में पिछले 5 दिनों में ये चौथा मौका है, जब कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 300 के पार गया है. इससे पहले 16 जुलाई को 308 केस सामने आए थे. वहीं 19 जुलाई को सबसे ज्यादा 392 केस आने से हडकंप मच गया था. इसके बाद 20 जुलाई को 282 केस और 22 जुलाई को 310 केस सामने आए.

सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट  



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home