प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 06 अगस्त 2020
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 06 अगस्त, 2020*
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि कोविड-19 एवं संचारी रोगों की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत एवं इसके प्रभावी नियन्त्रण/रोकथाम के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक सम्पूर्ण जनपद में समस्त शासकीय कार्यालय (समस्त आवश्यक सेवाओं एवं बैंक को छोडकर) बन्द रखने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया है कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कतिपय जनपद स्तरीय अधिकारी उक्त दिवसों में बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर चले जाते है। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा हेतु शासन स्तर के उच्चाधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर जनपद का आकास्मिक रूप से भ्रमण किया जा रहा है। आवश्यकता पडने पर कतिपय वांछित अधिकारी उपलब्ध नहीं हो पाते है जो घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है कि बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोडा जाए अपरिहार्य परिस्थितियों में मुख्यालय छोडने से पूर्व अनुमान रूप से स्वीकृति प्राप्त कर ली जाए।
---------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home