जिलाधिकारी अपडेट 1अगस्त,2020 कानपुर
जिलाधिकारी अपडेट 1 अगस्त 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी, डीआईजी/ एसएसपी डॉ0 प्रितिंदर सिंह ने आज साप्ताहिक लॉक डाउन व बकरीद के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने नरोना चौराहा, घंटाघर, मूलगंज, सद्भावना परेड, यतीमखाना, रूपम चौराहा, हलिम मुस्लिम कॉलेज, बजरिया, बड़ी ईदगाह आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित थानेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने का कड़ाई से पालन कराया जाये। किसी भी दशा में लोग बिना मास्क के न निकले यह व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है बिना मास्क लगाए कोई भी न निकले यह सुनिश्चित कराया जाये।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home