Wednesday, August 19, 2020

औरैया 18 अगस्त औरैया में कार्यरत मीना देवी के नाम पर एटा में भी कार्यरत दूसरी मीनाऔरैया

औरैया 18 अगस्त औरैया में कार्यरत मीना देवी के नाम पर एटा में भी कार्यरत दूसरी मीना
औरैया 18 अगस्त तेजलपुर औरैया में प्रा0 वि0 में प्रधानाध्यापक  के पद पर तैनात मीना देवी पुत्री श्री सत्यनारायण ने बताया कि जागरण में छपी खबर से अवगत हुआ कि मेरे नाम पर ही एक महिला प्रा0 वि0 कुँवर पुर ब्लॉक जैथरा जनपद एटा में भी प्रधानाध्यापक के पद 9 सितम्बर 2015 को प्रमोशन लेकर कार्यरत है।मुझे जानकारी प्राप्त होने के बाद बीएसए औरैया, बीएसए एटा डीएम एटा, एसपी एटा को इस सम्बंध में प्रार्थना पत्र लिखकर अवगत कराया जिसके फलस्वरूप जांच की गई, जिसमे सत्यापन में मेरे नाम से प्रमाण पत्र सही पाए गए, परन्तु तीन महीने से मेरा बेतन रोक दिया गया।
प्रार्थिनी ने चैनल के माध्यम से बीएसए से ये मांग की है दोषी के खिलाफ कार्यवाही करके मुझे मेरा बेतन दिलवाने की कृपा की जाए
संवाददाता
विजय शंकर की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home