Friday, August 28, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर 28,अगस्त 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर दिनांक 28 अगस्त, 2020*
     मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर समग्र विकास अन्तर्गत के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने अवस्थापना योजनाओं में गति लाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उ0प्र0 मेट्रो रेल कारपोरेशन के अन्तर्गत कानपुर मेट्रो के प्रथम चरण के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने तथा गुणवत्तायुक्त कार्यो के संपादन हेतु कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में मुख्य अभियन्ता केस्को, डी0जी0एम0 तकनिकी, एडीएम0 (एल0ए0) तथा पुलिस अधीक्षक यातायात तथा समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति नीरज श्रीवास्तव को सम्मिलित करके कार्यो को कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने पूर्व प्रस्तावित लखनऊ-कानपुर गंगा बैराज के मध्य रेपिड रेल ट्रान्जिट प्रणाली (आरआरटीएस) की योजना को शासन स्तर पर बैठक कर यूपीएमआरसी द्वारा इसके अध्ययन कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि इस योजना हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित है जिसमें औद्योगिक विकास आयुक्त, लखनऊ व कानपुर के मण्डलायुक्त, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लीडा और वीसी0, केडीए एवं नीरज श्रीवास्तव, समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर सम्रग विकास द्वारा मुख्य सचिव से बैठक के लिए समय लेकर और पूर्व में दिये गये। केडीए द्वारा निर्मित फूलबाग एवं नवीन मार्केट क्रिस्टल प्लाजा को मेट्रो स्टेशन से लिंक किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के लिए केडीए एवं मेट्रो के संबंधित अधिकारी को तीन सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन मार्केट की क्रिस्टल पार्किंग को जोडकर मेट्रो के अन्डरग्राउन्ड कनेक्टीविटी दिये जाने तथा दोनो ओर रास्तों की व्यवस्था कराये जाने के संबंध में मेट्रो के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। 
मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि जो भी कार्यदायी संस्थाये जैसे जल निगम, केस्को, पीडब्लूडी, नगर निगम, केडीए आदि कोई भी निर्माण कार्य कराये तो मेट्रो के अधिकारियों को अवश्य सूचित करे। उन्होंने नवीन मार्केट में समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु नगर निगम एवं केडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया।
मण्डलायुक्त ने गंगा बैराज बांये मार्जिनल बंधे पर दो लेन निर्मित सड़क को छः लेन सड़क किये जाने के संबंध में निर्देशित किया कि सड़क को दो लेन से चार लेन तक बनाये जाने हेतु केडीए एवं यूपी सीडा संयुक्त योजना बनाकर वित्त पोषण का प्रस्ताव बनायेगे साथ ही पीडब्लूडी प्रस्ताव पर धनराशि जारी करने हेतु सेन्ट्रल रोड फन्ड को भेजे जाने के निर्देश दिये। मन्धना-भौंती बाईपास के संबंध में निर्देशित किया कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण एन्टीग्रेटड योजना बन सकती है। मन्धना-भौंती बाईपास और रिंगरोड परियोजना का रीअलायमेन्ट कराने के लिए एक कमेटी बना दी गयी है। बैठक में यह तय किया गया कि कानपुर के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना गंगा लिंक एक्सपे्रस-वे के लिए मुख्य सचिव स्तर पर बैठक कराई जायेगी, इसके लिए शासन स्तर से मण्डलायुक्त की अध्यक्षता मे समिति गठित है। उन्होंने दादा नगर समानान्तर सेतु, जरीबचैकी आर0ओ0बी0 की कार्यवाही आगे बढाये जाने हेतु जीएम0, सेतु निगम को निर्देश दिये। गंगा बैराज बांये मार्जिनल बन्धे पर बने लखनऊ मार्ग पर स्थित सरैया रेलेवे क्रासिंग पर आर0ओ0बी0 के प्रस्ताव की वित्तीय स्वीकृत 31 अगस्त, 2020 को प्रस्तावित व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वीकृत करायी जायेगी।
झकरकटी बस अड्डे का लोड कम करने के लिए अन्तर राज्यीय बस अड्डा बनाये जाने के लिए जमीन का चयन करने हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमंे सचिव केडीए, नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, आरएम रोडवेज एवं समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति आदि को नामित किया गया। नये जिला जेल के निर्माण को गति लाने के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने एडीएम, एलए0 को समयवद्ध तरीके से भूमि की अधिग्रहण की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये। दक्षिण कानपुर में क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय के लिए भल्ला अस्पताल में बनाने के लिए नगर निगम प्रस्ताव बनाकर केडीए की भागीदारी में निर्माण करायेगा जहाॅ पर एसपी, साउथ के अतिरिक्त एडीएम साउथ, अपर नगर आयुक्त साउथ, संयुक्त सचिव केडीए साउथ, अधिशाषी अभियन्ता केस्को स्तर के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। चिडियाघर चैराहे से मैनावती मार्ग से सिंहपुर चैराहे तक रोड का विकास होगा तथा दोनो ओर नालिया व डिबाइडर बनाये जायेगें। 
मण्डलायुक्त ने विकास नगर बस अड्डे से गंगा बैराज दाहिनी बंधे तक फलाईओवर की योजना स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गंगा बैराज से गुरूदेव पैलेस तक रोड को माडल रोड के रूप में विकसित किये जाने हेतु नगर निगम को रोड चैडीकर डिबाइडर बनाये जाने के निर्देश दिये। केडीए द्वारा पूर्व प्रस्तावित माॅर्डन सिटी गंगा बैराज परियोजना तथा बिठूर पर्यटन विकास की परियोजना के विकास के लिए अगली बैठक में पूर्ण योजना के साथ रखे जाने के निर्देश दिये। रिबर फ्रन्ट योजना के अन्तर्गत गंगा बैराज से जाजमऊ तक को विकसित करने का अध्ययन आईआईटी कानपुर के द्वारा वर्ष 2013 में किया गया था, इसको फिर से आईआईटी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार कराये जाने के निर्देश दिये गये। कानपुर के गंगा बैराज में बोट क्लब हेतु उपकरण क्रय करने हेतु टेण्डर के लिए सिचांई विभाग को निर्देशित किया तथा एक माह में क्रय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। गंगा बैराज क्षेत्र तथा शहर के भीड वाले क्षेत्रों में पार्किंग की योजना बनाये जाने के लिए निर्देश दिये गये। उन्होंने विकास नगर से गंगा बैराज को जोडे जाने के फलाईओवर के पूर्व प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी में सम्मिलित करने के निर्देश दिये, इसके लिए शासन से अनुमति ली जायेगी। 
कानपुर के अवस्थापना विकास की योजनाये बनाये जाने तथा इसकी केन्द्रीय समीक्षा हेतु वर्ष 2011 में उच्च स्तरीय विकास समिति गठित की गयी थी जिसके माध्यम से कानपुर समग्र विकास परियोजना बनाकर महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कानपुर समग्र विकास परियोजना की प्रतिमाह समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिये समन्वयक दिये। उन्होंने बताया है कि शासन स्तरपर भी योजनाओं शीघ्र क्रियान्यन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बैठक में संबंधित अधिाकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में लिए गये निर्देशों का समयबद्ध रूप से क्रियान्वन किया जाये। बैठक में वीसी केडीए श्री आर0के0 सिंह, सचिव श्री एस0पी0 सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी सीडा, श्री नीरज श्रीवास्तव समन्वयक, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय राज्यमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
----------------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home