ब्राह्मण महासभा ने किया स्नेहिल पांडेय का सम्मान आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित डॉ स्नेहिल पाण्डेय जी का अखिल भारतीय ब्राम्हण महा सभा उन्नाव शाखा ने किया सम्मान।
ब्राह्मण महासभा ने किया स्नेहिल पांडेय का सम्मान
उन्नाव। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित डॉ स्नेहिल पांडेय का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उन्नाव शाखा ने सम्मान किया। सोहरामऊ प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधान अध्यापिका स्नेहिल पांडेय के पीताम्बर नगर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित करते हुए उन्नाव की अति होनहार शिक्षिका के उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाऐं दीं। इस अवसर पर सुजीत त्रिपाठी ‘दीनू पंडित’, दीपक कुमार, अजय सिंह, अंकुश मिश्रा, विनीत सिंह चंदेल, विजय प्रताप सिंह और कैरियर गाइड मनीष सिंह सेंगर ने उपस्थित रहकर उन्नाव जिले को गौरवान्वित करने वाली शिक्षक बेटी को बधाइयाँ दीं। शिक्षा विभाग से सेवा निव्रत्त पिता अनूप कुमार पांडेय, दो वर्ष पूर्व राष्ट्रपति सम्मान से नवाजी गई माता सुधादेवी शुक्ला, छोटी बहनों स्वप्निल, अतिथि व सताक्षी सहित स्नेहिल पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विशेष सम्पादक
मनीष सिंह सेंगर की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home