Sunday, August 9, 2020

नई दिल्ली ,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बड़ी को बड़ी घोषणा की है।

नई दिल्‍ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने रविवार को बड़ी घोषणा की है. उन्‍होंने ऐलान किया है कि रक्षा मंत्रालय अब आत्‍मनिर्भर भारत की राह अपनाएगा. रक्षा उत्‍पादन के स्‍वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए 101 रक्षा उत्‍पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और इन्‍हें स्‍वदेशी स्‍तर पर बनाया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच स्तंभों- अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, प्रणाली, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर आत्‍मनिर्भर भारत का आह्वान किया है. साथ ही इसके लिए विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है.
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तवा

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home