Wednesday, August 26, 2020

शिवसेना सांसद संजय जाधव को नहीं लग रहा पार्टी में सब ठीकठाक, उद्धव को सौंप दिया इस्तीफानई दिल्ली।

शिवसेना सांसद संजय जाधव को नहीं लग रहा पार्टी में सब ठीकठाक, उद्धव को सौंप दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। शिवसेना (Shiv Sena) के लोकसभा सांसद संजय जाधव (Sanjay Jadhav) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। परभणी (Parbhani) लोकसभा सीट से शिवसेना के सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव ने उद्धव ठाकरे को खत लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस्तीफा स्वीकारने की विनती भी की है। जाधव शिवसेना कार्यकर्ताओं को न्याय न मिलने से नाराज हैं।
सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा है कि ”जिंतुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में गैर सरकारी प्रशासक मंडल की नियुक्ति करने के लिए पिछले 8 से 10 महीने से आपके पास फॉलोअप कर रहा हूं। जिंतुर से एनसीपी कांग्रेस का एक भी विधायक न होने के बावजूद वहां की कॄषि उत्त्पन्न बाजार समिति पर एनसीपी का गैर सरकारी प्रशासक मंडल चुना जाना, यह बात मेरे मन को काफी तकलीफ दे रही है। इस वजह से शिवसैनिकों में काफी नाराजगी है।”

जाधव ने पत्र में लिखा है कि ”जिले के बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी के कई जनप्रतिनिधि शिवसेना में प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन जब मैं अपने मौजूदा पार्टी कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दिला पा रहा हूं तो दूसरे दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को कैसे न्याय दिला सकूंगा?”


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home