होटल में रुककर घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
होटल में रुककर घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
झाँसी, उत्तर प्रदेश
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज और लहर गिर्द में लगातार हो रही चोरियों के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने गिरोह का पता लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया, इन टीमों ने जांच पड़ताल में पता किया कि शहर में चोरों का एक गैंग होटलों में रुककर घरों में चोरियां कर रहाग है चोरों का पता लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार देवेंद्र सिंह के साथ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह व उप निरीक्षक सुबोध सिंह पुलिस बल के साथ शंकर जी के मंदिर के पास मनोरंजन ग्रह के बरामदे पर पहुंचे जहां बैठे दो व्यक्तियों पंकज राय कुमार और रिषभ अहिरवार को हिरासत में लिया गया।
जिनके कब्जे से चोरी के मोबाइल व जेवरात बरामद किए गए अभियुक्तों से गहन पूछताछ पर अंय अभियुक्त दीपक यादव, अखंड प्रताप और श्याम सोनी का पता चला। चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने का जिम्मा दीपक यादव और अखंड प्रताप के पास रहता था, अभियुक्तगण जेवरात को मसीहागंज में स्थित नाथ की कोठी के पास स्थित आभा ज्वेलर्स पर श्याम सोनी नामक व्यक्ति को बेचते थे। इन पांचों अभियुक्तों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए गए हैं बरामद माल के संबंध में थाना सीपरी बाजार में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पंकज रायकवार एक शातिर अपराधी है जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है इस पर लगभग 15 मामले दर्ज हैं वहीं दूसरे अभियुक्त रिषभ अहिरवार पर लगभग 8 मामले दर्ज हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीपरी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मसीहा गंज चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, लहरगिर्द चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह, आरक्षी दुर्गेश चौहान, आरक्षी धर्मेंद्र द्विवेदी, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी योगेंद्र सिंह चौहान, आरक्षी कुलदीप कुमार, आरक्षी शैलेंद्र सिंह, आरक्षी सतपाल, आरक्षी पदम गोस्वामी, आरक्षी प्रदीप सेंगर और आरक्षी मनोज कुमार सम्मिलित रहे।
ब्यूरो झांसी
महेन्द परम राठी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home