Thursday, August 27, 2020

करोना संकट: सीएम योगी के सात बड़े फैसले यूपी में हुए लागू* यूपी में कोरोना का कहर जारी है

*करोना संकट: सीएम योगी के सात बड़े फैसले यूपी में  हुए लागू*
 यूपी में कोरोना का कहर जारी हैं। यह कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। जिसे देखते हुए सीएम योगी ने नया आदेश जारी किया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने अपने अधिकारियों को कई तरह से निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी का 7 बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में हुआ लागू।

1 .सीएम योगी ने कहा है कि जिलाधिकारी और सीएमओ अपने-अपने जिलों में सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे के साथ-साथ टेस्टिंग की संख्या बढ़ाएं।


2 .सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में कोविड-19 से निपटने के लिए स्थापित किए गए इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

3 . सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया है की होम आइसोलेटेड कोविड मरीज से दिन में दो बार उसकी स्थिति की जानकारी ली जाए।

4 .संक्रमित व्यक्ति का पता लगते ही उसे उसकी स्थिति के अनुसार होम आइसोलेशन अथवा एल-1, एल-2, एल-3 अस्पताल भेजा जाये।

5 .सीएम योगी ने आदेश दिया है की सभी कोविड अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि मरीज को सही इलाज मिल सके और वह शीघ्र ठीक हो सके।

6 .यूपी में डोर-टू-डोर सर्वे के बाद संदिग्ध मामलों में शीघ्रता के साथ रैपिड एंटीजन टेस्ट या आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाए।

7 .सीएम योगी ने कहा है की सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कण्ट्रोल सेण्टर के सम्बन्ध में दिन में दो बार बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें।
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home