Monday, August 24, 2020

दोषी प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया दिया बडा बयान

दोषी प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार किया, दिया यह बड़ा बयान

अदालतों और जजों की अवमानना के मामले में दोषी वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने से इनकार कर दिया। माफी मांगने के लिए 3 दिन की समय सीमा का सोमवार को आखिरी दिन था।

भूषण बोले, मैंने जो कहा, वह हकीकत है। अब शर्त के साथ या बिना शर्त माफी मांगी तो यह गलत होगा। अगर बेमन से माफी मांगी तो अंतरात्मा की अवमानना हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट अब 25 अगस्त को भूषण को सजा सुना सकता है।

अदालत और जजों के खिलाफ ट्वीट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को प्रशांत भूषण को दोषी ठहराते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले गुरुवार को कोर्ट ने प्रशांत भूषण से कहा था कि आप माफी मांग लेंगे तो हम नरमी बरत सकते हैं।
ब्यूरो दिल्ली 
मनोज श्रीवास्तव

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home