बरेली : जांच से भागी कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका की सेवा समाप्त
बरेली : जांच से भागी कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिका की सेवा समाप्त.
कस्तूरबा स्कूल मीरगंज में की शिक्षिका इंद्रवती की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इंद्रवती को जांच के लिए तीन बार नोटिस दिए गए। इसके बाद भी वह बीएसए कार्यालय नहीं आई। मंगलवार को बीएसए ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी।अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद पूरे प्रदेश में कस्तूरबा स्कूलों के स्टाफ का सत्यापन हो रहा है कस्तूरबा गांधी स्कूल मीरगंज में फिजिकल एजुकेशन की टीचर इंद्रवती को भी सत्यापन के लिए बुलाया गया।
सत्यापन के लिए पहुंचने के बजाय वो स्कूल से ही गायब हो गई। शिक्षिका को तीन नोटिस दिए गए। इसके बाद भी वह सत्यापन को अपने कागजात लेकर नहीं पहुंची। अब उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कौशांबी स्थित उसके घर पर भी सेवा समाप्ति की सूचना भेजी जा रही है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि अभी इंद्रवती के ऊपर एफ आई आर दर्ज नहीं कराई है। उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर रिपोर्ट कराई जाएगी।
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home