Monday, August 10, 2020

मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं बैठक और उनके प्रमुख सचिव खेल रहे गेम

मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं बैठक और उनके प्रमुख सचिव खेल रहे गेम



लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल की मुख्यमंत्री की बैठक के दौरान गेम खेलते हुए पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी टीम 11 के साथ हर रोज बैठक  करते हैं, जिसमे प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां की समीक्षा होती है। साथ ही बैठक में आगे के लिए क्या तैयारियां होनी हैं इसकी भी रणनीति बनाई जाती है।

प्रदेश में कोरोना को मात देने के लिए सीएम योगी लगातार अपने मातहतों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि राज्य में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। वहीं दूसरी ओर मीटिंग में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का गेम खेलते हुए फोटो वायरल होने वाकई हैरान करने वाला है।
अब फ़ोटो वायरल होने पर देखिये सरकार इसको कितनी गम्भीरता से लेकर कार्यवाही करती है या कोविड के नाम पर जनता के साथ भी सिर्फ गेम ही खेला जा रहा है

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home