Monday, August 3, 2020

एस पी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गये असोहा थाना प्रभारी निलंबित आधा दर्जन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

एस पी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये असोहा थाना प्रभारी निलंबित आधा दर्जन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर       

  पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना असोहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रभारी निरीक्षक  सुरेन्द्र कुमार मौके पर अनुपस्थित पाये गये। पूछने पर कां0मो0 अनिल कुमार यादव द्वारा जानबूझकर प्रभारी निरीक्षक की लोकेशन के सन्दर्भ में झूठी जानकारी दी गयी।की गयी जाँच से प्रकाश में आया कि प्रभारी निरीक्षक बिना स्वीकृत अवकाश अथवा  अनुमति लिय़े लखनऊ गये हुय़े थे जोकि घोर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है। उपरोक्त कृत्य के लिए प्रभारी निरीक्षक एवं का0मो0 को तत्काल प्रभाव से निलम्वित किया गया एवं एस पी द्वारा ली गयी गणना में अनुपस्थित पाए गये कर्मचारीगण 1.हे0का0 मैराज अहमद 2. का0 ब्रजेश कुमार 3. का0 गौरव शुक्ला 4.का0 राधामोहन 5. रि0का0 दिगम्बर 6. म0का0 लक्ष्मीना को लाइन हाजिर किया गया।
संवाददाता की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home