उन्नाव : मैं भूमाफिया बीरबल गुजराती हूँ, शुक्लागंज वाला
उन्नाव। जहाँ एक और प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमाफियाओं पर शिकंजा कसते हुए जिलेवार भूमाफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही के आदेश दिए तो वही दूसरी ओर उन्नाव में जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित नगर क्षेत्र में 23 तो गंगाघाट (शुक्लागंज) क्षेत्र में करीब 8 लोगों को सरकारी भूमि तथा किसानों की अवैध रूप से कब्ज़ा की गई जमीनों के आरोप में बाकायदा मुकदमा लिख कर घोषित किया था। किंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुशासन के सपने को चुनौती देते हुए उन्नाव के भूमाफिया आज तक अपने गिरोह के साथ सरकारी जमीनों को बेचने तथा कब्ज़ा करने में अग्रसर हैं।
जिले का नंबर 1 कुख्यात भूमाफिया गंगाघाट थानाक्षेत्र निवासी बीरबल गुजराती ने सदर तहसील में कई सरकारी व निजी स्वामित्व की जमीनों को बेच कर माफियागिरी की इबारत लिख दी है। करोड़ों रुपयों के आलीशान बंगला में रहे वाला बीरबल गुजराती अपने गुर्गो, कथित पत्रकारों व अन्य भूमाफियाओं के दम पर लगातार गंगाघाट क्षेत्र में वर्तमान वैश्विक महामारी के दौरान भी अनैतिक रूप से जमीनों पर कब्ज़ा कर हेरफेर में अग्रसर है।
शुक्लागंज क्षेत्र के चम्पापुरवा में बीरबल गुजराती ने भूमि संख्या 108ख में सड़क से 300 मीटर पीछे 5.5 बिसुआ जमीन अवैध तरीके से अपने पुत्र के नाम खरीदी जिसमे उक्त भूमाफियां ने 108क पर भी दबंगई के दम पर कब्ज़ा कर लिया साथ ही सड़क किनारे ग्राम समाज की 10 बिसुआ जमीन पर कब्ज़ा करते हुए मार्केट का निर्माण करा डाला। पूर्व उपजिलाधिकारी मेघा रूपम ने उक्त अवैध मार्केट निर्माण का धवास्तिकरण भी करवाया था किंतु भूमाफिया ने दोबारा निर्माण करा डाला। बगल की भूमि संख्या 109 पर भी बीरबल गुजराती ने अवैध रूप से कब्ज कर लिया जिसमे मौक़ायस्थिति पर समेन्टेड पिलर बने हुए है। उक्त कब्ज़े की शिकायत किसान द्वारा मुख्यमंत्री से करने पर आदेश उपरांत पूर्व जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।
शुक्लागंज में दर्जनों लोगों ने भूमाफिया बीरबल गुजराती द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस, प्रशासन तथा मुख्यमंत्री स्तर तक की, किन्तु पैसे तथा दबंगई के बल पर लोगो की आवाज उक्त भूमाफिया दबा देता है।
शुक्लागंज के दलित किसान किशोरी लाल ने बताया कि भूमि स0 352ख, 353, 354, 355ग में सड़क से 300 मीटर पीछे 5 बिसुआ जमीन उसकी है जिसमे बीरबल गुजराती ने अपने नौकर दीपक से सड़क से 300 मीटर पीछे फर्जी रजिस्ट्री अपने लड़के के नाम करवाकर सड़क की ग्राम समाज की भूमि को मिलाकर 2.5 बीघा जमीन कब्ज़ा कर लिया। भूमि स0 367 में भी भूमाफिया बीरबल गुजराती ने ग्राम समाज की 1.5 बीघा जमीन अवैध रूप से बेच दी, वर्तमान स्थिति में भूमि स0 367 में मकान बने हुए हैं।
राजेन्द्र प्रसाद गर्ग व करुणा शंकर बाजपाई निवासी कानपुर नगर की उक्त द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर सरजू प्रसाद शुक्ल द्वारा तहसीलदार उन्नाव के माध्यम से जांच कराई गई। जांच आख्या पत्र स0 1671/2/शि0लि0-जांच कार्य 2014 मे दर्शाया गया कि राजेन्द्र प्रसाद गर्ग द्वारा भूमि संख्या 368 मि0 400 वर्गगज, 369 मि0 0600 वर्गगज, 370 मि0 300 वर्गगज व करुणा शंकर बाजपाई द्वारा भूमि स0 369 में 200 वर्गगज स्थित ग्राम खैरहा एहतमाली परगना सिकंदरपुर तहसील उन्नाव का बैनामा प्राप्त हुआ। भूमि स0 368 व 369 मि0 नंबर है तथा इसी नंबर का जुज क्षेत्रफल न0प0 परिषद गंगाघाट की सरकारी भूमि भी है।
उक्त द्वारा क्रय की गई भूमि को बीरबल गुजराती ने जबरिया कब्ज़ा कर रखा है, यह व्यक्ति(बीरबल गुजराती) भूमाफिया व शेरेपुस्त है। इनके विरुद्ध थाना गंगाघाट में भूमि विवाद संबंधी वाद दर्ज है। तथा जांच आख्या द्वारा भूमाफिया बीरबल से उक्त भूमि अवैध कब्जा छुड़वाने का आदेश पारित किया गया था।
भूमाफिया के विरुद्ध उन्नाव से लुचनऊ प्रशासन तक शिकायत के क्रम में किशोरीलाल पुत्र शिवलाल निवासी शुक्लागंज ने विगत 25-05-20 को जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की जिसमे बताया कि अशोक कुमार निषाद पुत्र हीरालाल निवासी गगनीखेड़ा भूमि स0 352ख, 353, 354, 355 खातों से 1/2 की रजिस्ट्री दिनांक 26-04-2016 को हुई थी जिसका विवरण रजिस्ट्रार कार्यालय में बही स0 01 जिल्द स0 11053 पृष्ठ स0 355 से 384 पर क्रमांक 6990 दर्ज है। उपरोक्त भूमि को 300 मीटर पीछे दिखाकर क्रय की गई है जबकि जिलाधिकारी की अनुमति सिर्फ 300 मीटर पीछे लिखित में आदेश पत्रांक 688/क्स्त्ब् दिनांक 31-03-2016 में अंकित है। जो कि जालसाजी करते हुए मुख्य मार्ग से ही पूरी जमीन पर अवैध कब्जा व भवन निर्माण लॉकडौन के दौरान करा दिया गया। उक्त शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। शिकायतकर्ता किशोरी लाल को बीरबल गुजराती लगातार जान से मारने की धमकी देता रहता है, किशोरीलाल द्वारा दलित उत्पीड़न में एक मुकदमा भी गंगाघाट कोतवाली में दर्ज है।
क्षेत्रीय(चम्पापुरवा) सभासद महेश निषाद ने बताया कि भूमाफिया बीरबल गुजराती द्वारा क्षेत्र में तमाम सरकारी व निजी जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया है, उनके द्वारा शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी देता है।
दबंगई व पैसो के दम पर भूमाफिया बीरबल गुजराती ने अनेको सरकारी व गरीब किसानों की भूमि को कब्ज़ा कर अरबो की संपत्ति अर्जित की। अन्याय, भ्रस्टाचार व दबंगई से उन्नाव में सक्रिय भूमाफियाओं में जिले का टॉप बीरबल गुजराती उन्नाव प्रशासन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चुनौती बना हुआ है। जब कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे व उसकी संपत्ति पर कार्यवाही हो सकती है तो उन्नाव के इस हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया पर कार्यवाही में अड़चन कैसी।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: SHUKLAGANJ

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home