Wednesday, August 5, 2020

बेरुत धमाकाः लेबनान की राजधानी में धमाका कैसे हुआ, क्या रखा था वहाँ?



बेरुत धमाकाः लेबनान की राजधानी में धमाका कैसे हुआ, क्या रखा था वहाँ?


लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 100 लोगों की जान गई और 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, उस धमाके के केंद्र में एक वेयरहाउस है.
बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस में पिछले छह साल से ज़ब्त किया हुआ अमोनियम नाइट्रेट का भंडार जमा था जिसमें धमाका हो गया.
लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने इसे एक ख़तरनाक वेयरहाउस बताया है जो वहाँ 2014 से बना हुआ था. उन्होंने इसे प्रलयंकारी घटना बताया और कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को नहीं बख़्शा जाएगा.
वहीं लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल आउन ने कहा है कि इस बात को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि आख़िर कैसे 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट वहाँ असुरक्षित तरीक़े से रखा हुआ था.
धमाका इतना ज़बरदस्त था कि उसकी आवाज़ 240 किलोमीटर दूर साइप्रस तक में सुनाई दी.


धमाके के बाद का मंज़र
धमाका मंगलवार को बेरुत के तटीय इलाक़े में हुआ. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है जिसमें दिखता है कि उस जगह आग की लपटों के साथ धुएं के गुबार उठ रहे हैं. कई किलोमीटर तक तबाही के मंज़र भी हैं.
धमाके के बाद वहाँ मौजूद एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि आसपास की सभी इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. चारों तरफ़ शीशे और मलबे बिखरे पड़े हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home