साक्षी मिश्रा शामिल हो सकती हैं सपा में, अखिलेश से मिलने का मांगा समय
साक्षी मिश्रा शामिल हो सकती हैं सपा में, अखिलेश से मिलने का मांगा समय..
उन्होंने कहा, "सपा की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास की लहर को देखने को मिली. जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दी. अन्य राजनीतिक दलों से हमें कोई मतलब नहीं है. सपा युवाओं की पार्टी है. इसलिए इसे ज्वाइन करने का मन बनाया है. सपा ने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है. सपा में जातिवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता है. बहुत सारे ऐसे काम किये हैं, जिससे हम प्रभावित हैं."
साक्षी मिश्रा बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी है. पिछले साल तीन जुलाई को बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से अचानक गायब हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने 10 जुलाई को अजितेश के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था. इस वीडियो के आने के बाद यह मामला काफी चर्चित हो गया था और यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home