Saturday, August 1, 2020

BSA BARELI से निम्न ऑन लाइन सूचना मागी

B. S. A. Bareilly से निम्न आनलाइन सूचना मांगीं है

सेवा में, 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
बरेली
विषय:- यूड़ाइस के सम्बन्ध में.
महोदय, 
मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि जिले के 80 स्कूलों ने आन लाइन यूड़ाइस पोर्टल पर वांछित सूचनायें अपलोड नहीं की हैं. आप इन स्कूलों की मान्यता आहरण की कार्यवाही करने जा रहे हैं.
हमारे 350+ सदस्य स्कूलों में से कुछ स्कूल संचालक उनकी परैशानी हमारे संज्ञान में लाये हैं.
अत: निम्न सूचनायें कृप्या  हमें उपलब्ध कराने का कष्ट करें
1- जिन स्कूलों का यूड़ाइस नहीं खुल रहा है वे पासवर्ड कहां से प्राप्त करें.
2- यूड़ाइस अपलोड करने के बाद कम्पलीशन सर्टीफिकेट की हार्ड कांपी किस कार्यालय में जमा करें
3- उक्त कार्यवाही को पूर्ण करनें की अन्तिम तिथि बताने का कष्ट करें.
4- जिन स्कूलों को यूड़ाइस कोड़ आवन्टित नहीं हुआ है वे किस कार्यालय में किन प्रपत्रों के साथ उपस्थित हो यूड़ाइस कोड़ प्राप्त करें
5-उन 80 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई जाये जिहोंने अभी तक यूड़ाइस पर सूचनायें अपलोड नहीं की हैं.
धन्यवाद🙏
                 भवदीय
        (जगदीश चन्द्र सक्सेना) 
                 अध्यक्ष
      बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश
862, शाहबाद , भूड़ बरेली
मोबाइल- 9219196917
बरेली 
सुधा सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home