प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर दिनांक 08 सितंबर 2020
*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 08 सितम्बर, 2020*
प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अन्तर्गत जिला/क्षेत्रीय स्तर पर लभार्थी को हेन्ड होल्डिन्ग सहायता उपलब्ध कराने हेतु स्टेट नोडल एजेन्सी द्वारा जनपदीय रिर्साेर्स पर्सन नियुक्त किये जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके चयन हेतु निर्धारित योग्यता, कार्य तथा मानदेय निम्नवत् है, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय/संस्थान से खाद्य प्रौद्योगिकी
/खाद्य अभ्यन्त्रण में डिप्लोमा/डिग्री धारक हो। प्रौद्योगिकी उन्नयन, नये उत्पाद विकास, गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा प्रबन्धन के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो को परामर्शी सेवा प्रदान करने में 03-05 वर्षों का अनुभव हो। यदि खाद्य प्रौद्योगिकी में योग्य व्यक्ति उपलब्ध न हो तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैकिंग, डीपीआर तैयार करने और प्रशिक्षण में अनुभव रखने वाले व्यक्ति पात्र हो सकते है।
उन्होंने बताया है कि रिसोर्स पर्सन व्यक्तिगत इकाईयों और समूहों को डी0पी0आर0 तैयार करने के लिए बैंक से ऋण लेने, एफ0एस0एस0ए0आई0 के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, जी0एस0टी0 पंजीयन आदि आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने जैसे हेन्ड होल्डिंग सेवाये प्रदान करेगें। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध करायी गयी सहायता के आधार पर रिसैर्स पर्सन का भुगतान बैंक से उनको ऋण की स्वीकृति के उपरान्त किया जायेगा। प्रत्येक रिर्सोर्स पर्सन को रू0 20000.00 प्रति बैक ऋण स्वीकृत की दर से भुगतान किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि योग्यता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति शीघ्र अतिशीघ्र राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, 110/25-26, नेहरू नगर, 80फीट रोड़, कानपुर नगर/जिला उद्यान अधिकारी कानपुर नगर के पते पर सम्पर्क करें।
---------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home