Friday, September 4, 2020

प्रेस विज्ञप्ति जिलाधिकारी 4 सितंबर 2020

**जिलाधिकारी अपडेट 4 सितंबर 2020 कानपुर नगर।* 
 
 जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा  प्राइवेट कोविड फैसिलिटी आवास विकास कल्याणपुर स्थित एस 0आई 0एस0  कोविड  हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया  गया एवं  निम्न निदेश दिए गए। 
 प्राइवेट कोविड फैसिलिटी में बेहतर इलाज किया जाये। सीसीटीवी फुटेज विजवल रहे । icu में लगे कैमरों की निगरानी स्टैटिक  मजिस्ट्रेट देखते रहे।
साथ ही  स्टैटिक मजिस्ट्रेट को यह भी देखना है कि रोस्टर के अनुसार डाक्टर आ रहे हैं या नहीं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ओवर बिलिंग पर भी निगरानी रखें।मरीजों के परिजनों को उनकी स्थिति भी लगातार बताई जाती रहे। 
प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए एक -एक  स्टैटिक मजिस्ट्रेट सभी कोविड फैसिलिटी में नियुक्त किया है। जिनके द्वारा लगातार यह निगरानी रखी जायेगी की मरीजो को बेहतर इलाज मिले ,रोस्टर के अनुसार सभी डाक्टर आए, और उनके द्वारा भ्रमण भी होता रहे, इसको सुनिश्चित कराने के लिए इन स्टैटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एक्सपर्ट डॉक्टरों   की भी राय icu में भर्ती मरीजों के विषय मे लिया जाता रहे जिसकी सूचना भी लिखी जाये कि किस डाक्टर से सलाह किस मरीज के लिए ली गई  । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मरीज  प्रतिदिन आपके हॉस्पिटल में फैसिलिटी एलोकेट के माध्यम से आ रहे हैं ,उनके एडमिट होने की  सूचना  यू पी कोविड पोर्टल पर उसी दिन  अपलोड हो जाए  तथा  जिस दिन वह डिस्चार्ज हो रहे हैं उसकी भी सूचना उसी दिन  अपलोड कर दी जाए ।अपलोडिंग की पेंडीसी नही रहनी चाहिए । इसी प्रकार  यदि किसी मरीज की मृत्यु होती है तो  सेम डे  उसका भी पोर्टल पर अपलोड  कर लिया जाये, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।उक्त समस्त व्यवस्थाओ  की सूचना प्रतिदिन स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीएमओ को दे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home