जिलाधिकारी अपडेट 4 सितंबर 2020
जिलाधिकारी अपडेट 4 सितम्बर 2020 कानपुर नगर। 50 सैंपलिंग टीमें कल से और अर्बन क्षेत्र में जायेगी। अब कुल 75 टीमों द्वारा सैंपलिंग एवं आर0आर0टी का कार्य किया जायेगा। आर 0 आर0टी0 टीम 100 प्रतिशत पॉजिटिव वाले वाले का सर्वे करे। कल से आर0आर0टी0 टीम के साथ सिविल डिफेंस को भी लगाया जायेगा। सिंप्टोमेटिक व्यक्ति का सैम्पल अवश्य लिया जाए।होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति के पास आर0 आर0टी 0टीम अवश्य पहुचे।60 वर्ष या उससे अधिक के व्यक्ति को कोविड फैसिलिटी में ही अवश्य रखा जाए ,60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति होम आइसोलेशन में नही रह सकते। जिन क्षेत्रों में लगातार अधिक संख्या में पॉजिटिव मरीज आ रहे है, उन क्षेत्रों की मैपिंग कराते हुए सभी मोहल्ले वालों की 100 प्रतिशत सैंपलिंग अवश्य करा ली जाए।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी कानपुर नगर ने कोविड संक्रमण को कम करने के लिए नगर निगम कन्ट्रोल रूम में बैठक के दौरान समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत शासन के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट होने के 2 या 3 दिन के अन्दर मृत्यु हो रही है, इसका पता लगाने के लिए परिजनों से विस्तार से जानकारी की जाए कि कोविड पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में वे कितने दिन रहे या किसी अन्य डॉक्टर /हॉस्पिटल ने उन्हें डीले किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनिल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व वीरेंद्र पाण्डेय, अपर जिला अधिकारी नगर अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति बसन्त अग्रवाल तथा संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home