Monday, September 7, 2020

प्रेस विज्ञप्ति जिलाधिकारी अपडेट 7 सितंबर 2020 कानपुर नगर

जिलाधिकारी अपडेट 7 सितम्बर 2020 कानपुर नगर।जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्रतिदिन प्राइवेट एल 2 फैसिलिटी का  निरीक्षण किया जा रहा है । जिसके क्रम में आज
 कल्याणपुर स्थित एस0पी0एम0 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया । इस हॉस्पिटल में अब तक सबसे कम  मृत्यु दर  रही है।जिसका कारण जानने के लिए तथा अन्य व्यवथाओ के सम्बंध  जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।  उन्होंने कम मृत्यु दर के विषय मे जानकारी की तो उपस्थित डाक्टर  ने बताया कि लगातार मरीजों की कड़ी निगरानी रखी जाती है । हमारे यहां 70 बेड की क्षमता है, जिसमें 14 बेड  आईसीयू ,एचडीयू  तथा शेष अन्य बेड  सेंट्रल  
अक्सीजन लाइन से संचालित है।जिसमें  भर्ती सभी  मरीजो को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। ।अब तक मात्र तीन ही मृत्यु हुई है, जबकि 247 मरीज कुल भर्ती हुए है। मृत्यु हुए तीन मरीजों में से  एक पेसेन्ट पहले से ही डाइबटीक इन्सुलिन पर थे तथा अन्य 2 मरीज भी पहले से ही गम्भीर बीमारी से ग्रसित थे । शेष मरीज ठीक हो कर ही गए है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की शासन के मानक के अनुसार समस्त डाक्टर तथा विशेषज्ञ डाक्टर 24 घंटे सिफ्टवार  रहे ,यह सुनिश्चित किया जाए । सभी की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए।उन्होंने उपस्थित स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि आपको यह सुनिश्चित कराना है कि किसी भी स्थिति में ओवर बिलिंग नहीं होनी चाहिए, सभी डाक्टर रोस्टर के अनुसार ही उपस्थित रहे , लगातार उनके द्वारा आईसीयू में लगे कैमरों की मॉनिटरिंग भी की जानी है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home