Saturday, September 5, 2020

**जिला महामंत्री के निधन से व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों में शोक**उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के जिला महामंत्री श्री मनोज खन्ना जी का निधन आज लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया

**जिला महामंत्री के निधन से व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों में शोक**
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के जिला महामंत्री  श्री मनोज खन्ना जी का निधन आज लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया इसकी सूचना जैसे ही नगर शाहजहांपुर पहुंची शाहजहांपुर के सभी व्यापारी शाम 4:00 बजे नगर कार्यालय खिरनी बाग पर एकत्र हुए और एक शोकसभा की सभी व्यापारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्री सचिन बाथम जी ने कहा कि श्री मनोज खन्ना जी के निधन से हमारे व्यापार मंडल की अपूर्ण क्षति हुई है। श्री मनोज खन्ना जी के गिनती व्यापार मंडल के एक्सपर्ट्स में होती थी। हम सभी उनके मार्गदर्शन में कार्य करते थे उन्होंने यह भी बताया कि उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 6 सितंबर 2020 को उनके निवास स्थान गटका लाज गोविंदगंज से मोक्ष धाम लालपुर खन्नौत के लिए सुबह 9:00 बजे शुरू होगी । परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस संकट में दुख सहन करने की शक्ति दे। शोक सभा में अमित शर्मा उवैस हसन राजेंद्र गुप्ता हनी सिंह विश्वास मलिक निकुंज गुप्ता अभिषेक जयसवाल फुरकान अंकुर मिश्रा दीपक जायसवाल नासिर मुस्तकीम रमीत सिंह मनोज गुप्ता विकास गुप्ता अजीत पाल सिंह मयंक सेठ सुशांत बंसल राजेश द्विवेदी राहिल अंसारी अभिषेक गुप्ता विकास गुलाटी जगजीत सिंह हरमीत सिंह आसिफ खान शैलेंद्र सक्सेना प्रवीण मिश्रा मोहित कुमार समर्थ टंडन तारिक सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे ।
ब्यूरो बरेली 
अनशुमालि सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home