Sunday, September 6, 2020

बिग ब्रेकिंग:-टीएमयू की पांचवी मन्ज़िल से कूदकर एक कान्स्टेबल ने दी जान मुरादाबाद

बिग ब्रेकिंग:-टीएमयू की पांचवी मन्ज़िल से कूदकर एक कान्स्टेबल ने दी जान
 
मुरादाबाद। टीएमयू स्थित कोविड सेंटर की पांचवीं मंजिल पर भर्ती एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार रात नौ बजे खिड़की से कूदकर जान दे दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को यहां भर्ती कराया गया था।
मूल रूप से बदायूं निवासी हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा एसएसपी कार्यालय में तैनात थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें टीएमयू कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। सेंटर के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया दिवाकर शनिवार को अजीब हरकतें कर रहे थे। वह अचानक उग्र हो उठे और स्टाफ से भिड़ गए। इस पर उन्हें दवाई देकर सुलाया गया। 
रात नौ बजे वह जागे और अचानक फिर से हिंसक हो गए। उन्होंने ड्रिप स्टैंड लेकर कई कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। कर्मचारी संभलते या उन्हें संभाल पाते कि इस बीच उन्होंने खिड़की से छलांग लगा दी। पांचवीं मंजिल से नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रबंधन टीम के लोग मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों को सूचना दी गई। इससे पूर्व इस कोविड सेंटर की छत से एक बैंक मैनेजर कूदकर जान दे चुके हैं। एक महिला की भागने की कोशिश में छत से गिरकर मौत हो चुकी है।  
बरेली के सुभाष नगर में रहता है सिपाही का परिवार
टीएमयू स्थित कोविड 19 सेंटर की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा मूलरूप से बदायूं निवासी थे। उनका परिवार बरेली के सुभाष नगर में रहता है। जबकि दिवाकर शर्मा लाइनपार हनुमान नगर में अकेले किराये के मकान में रहते थे।
ब्यूरो बरेली 
अंशुमालि सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home