Tuesday, September 8, 2020

यूपी में लॉकडाउन पूरी तरह खत्म,अब रविवार को भी खुलेगी दुकानें

★ यूपी में लॉकडाउन पूरी तरह खत्‍म, अब रविवार को भी खुलेंगी दुकानें,

★ पूर्व की भाँति जहां जिस दिन साप्ताहिक बंदी होती थी उसी दिन होगी 

★ उत्‍तर प्रदेश में लॉकडाउन अब पूरी तरह खत्‍म हो गया है। अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। अब बाजारों की साप्‍ताहिक बंदी की पूर्व निर्धारित व्‍यवस्‍था ही लागू रहेगी। बाजार सुकह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे। 

★ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए।

★ होटल-रेस्‍टोरेंट भी खुलेंगे

● उन्‍होंने कन्‍टेंनमेंट जोन को छोड़कर अन्‍य स्‍थानों पर सभी होटलों और रेस्‍टोरेंटों को शुरू कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि इन गतिविधियों के संचालन में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कन्‍टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्‍ट कराया जाए। 

★ तहसील दिवस और थाना दिवस भी होंगेे शुरू 

● मुख्‍यमंत्री ने तहसील दिवस और थाना दिवस भी कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे सभी विभागाध्‍यक्षों और कार्यालयाध्‍यक्षों, कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित जांच करें। उन्‍होंने कहा कि 'ईज ऑफ लिविंग' की दिशा में भी कार्ययोजना बनाकर प्रयास किए जाने की आवश्‍यकता है। इससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home