Thursday, September 3, 2020

आयोध्या : किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने बाराबंकी में रोका.

अयोध्या : किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने बाराबंकी में रोका..

अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) अयोध्या (Ayodhya) में एयरपोर्ट और हाइवे के काम के लिए सरकार द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण में हो रहे भेदभाव से नाराज थे. इसी कारण वह अयोध्या किसानों से मिलने जा रहे थे.

बाराबंकी. बाराबंकी (Barabanki) से होकर गुजरने वाले अयोध्या -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (Ayodhya-Lucknow National Highway) पर स्थित चौपुला चौराहे पर गुरुवार को पुलिस (Police) की काफी हलचल थी. इसकी वजह कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की अयोध्या (Ayodhya) यात्रा थी. जैसे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी बाराबंकी पहुंची तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, ताकि वह आगे न जाने पाएं.
अजय कुमार लल्लू अयोध्या में एयरपोर्ट और हाइवे के काम के लिए सरकार द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण में हो रहे भेदभाव से नाराज थे. इसी कारण वह अयोध्या किसानों से मिलने जा रहे थे. जैसे ही अजय लल्लू चौपुला चौराहा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया. जिससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई .

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने बताया कि सरकार अयोध्या जनपद में एयरपोर्ट और हाइवे के नाम पर किसानों की बेशकीमती जमीन का अधिग्रहण कर रही है और मुवावजे में जबरदस्त भेदभाव कर रही है .कहीं मुवावजे के नाम पर किसानों को 70 लाख रुपये बीघा तो कहीं किसानों को 10 लाख रुपये बीघा मुवावजा दे रही है जो भूमि अधिग्रहण कानून का खुला उल्लंघन है. आज किसानों से मिलने हम जा रहे थे मगर सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आगे जाने नही दिया है लेकिन सरकार के इस दमनकारी नीति के आगे कांग्रेस झुकेगी नहीं. इसके लिए हम लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे, लेकिन किसानों के साथ नाइंसाफी नही होने देंगे. सरकार द्वारा उनपर लगाए जा रहे मुकदमो के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीति में मुकदमें इनाम और जेल घर की तरह होता है हम इससे घबराते नहीं हैं.
संवाददात
अनसुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home