Monday, September 7, 2020

प्रिय सम्मानित संपादक महोदय,बरेली **,गुरु ही सर्वोच्च मार्गदर्शक -- सी.एल. शर्मा/रजनीश सक्सेना** आल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल,एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित।

प्रिय सम्मानित संपादक महोदय,बरेली **,गुरु ही सर्वोच्च मार्गदर्शक -- सी.एल. शर्मा/रजनीश सक्सेना** आल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल,एजुकेशनल,वेलफेयर सोसायटी एवं माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार के सयुक्त तत्वावधान में महिला कल्याण समिति के सक्रिय सहयोग से पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओ देश बचाओ को समर्पित **शिक्षक दिवस समारोह 2020 **के अंतर्गत शिक्षकों को ऐक्सीलेन्स अवॉर्ड 2020  सम्मानित किया गया। यह आयोजन संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना जी की अध्यक्षता में एवं संस्था के राष्ट्रीय सरंक्षक सी एल शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में मंडल कार्यालय 354/1,कर्मचारी नगर, बरेली पर किया गया।सम्मानित होने वाले मुख्य शिक्षिको में  डॉ. मीना सोंधी,डॉ. रचना सक्सेना, श्रीमती सुधा सक्सेना,श्रीमती प्रतिभा जौहरी, श्रीमती चेतना सक्सेना, श्रीमती नीरू सक्सेना, श्रीमती अर्चना राजपूत, श्रीमती शिल्पी राघव दीक्षित,श्रीमती उषा शर्मा,डॉ. मीनाक्षी चंद्रा,श्रीमती शालिनी वर्मा,श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती बबिता रॉय, श्रीमती शालिनी गुप्ता,डॉ. प्रीति मेहरोत्रा, श्रीमती अनुपम भटनागर,श्रीमती ज्योति तिवारी, विकल्प सक्सेना के साथ वरिष्ठ शिक्षक सुरेश बाबू मिश्रा जी को संस्था के राष्ट्रीय सरंक्षक मुख्य अतिथि सी.एल, शर्मा, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना,विशिष्ठ अतिथि श्रीमती नंदा अग्रवाल,श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती शीतल गुलाटी,सरंक्षक राजेंद्र गुलाटी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रस्तोगी आदि ने सभी को दोशाला उड़ा कर,माल्यापर्ण कर,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर ऐक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने माता पिता के बाद गुरु को ही भगवान की संज्ञा देते हुए युवा पीढ़ी से गुरुओं का आदर एवं सम्मान की अपील की। इस अवसर पर सरंक्षक सी एल शर्मा एवं संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने सभी को गुरु जी की महिमा क्यों और कैसे पर चर्चा के उपरांत श्री गंगा,गौ, बेटी,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ की शपथ दिलाई। इससे पूर्व विशिष्ठ अतिथि नंदा अग्रवाल, रेखा श्रीवास्तव, शीतल गुलाटी जी को भी संस्था परिवार की ओर से ऐक्सीलेन्स अवॉर्ड 2020 से नवाजा गया। संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने किया।। अथितियों का स्वागत राष्ट्रीय समन्वयक रचना सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा सक्सेना,महानगर अध्यक्ष नीरू सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना सक्सेना ,उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने किया। सहयोग आमिल रस्तोगी, धीरज कुमार का रहा।अन्त में आभार संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा अग्रवाल ने व्यक्त किया।
ब्यूरो बरेली
अंशु माली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home