Wednesday, September 2, 2020

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर o2 सितम्बर 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 02 सितम्बर, 2020*
मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे ने आज प्रातः 09ः50 से 10ः15 के मध्य विकास भवन, संयुक्त आयुक्त विकास कार्यालय तथा संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में कतिपय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गैर मौजूदगी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समय से उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित हो अन्यथा अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा सूचना शासन को प्रेषित की जायेगी। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दो में कहा है कि उनके द्वारा जनपद के किसी भी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जायेगा व कर्मियों की उपस्थिति के अलावा पत्रावलियों का रखरखाव एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण कर देखा जायेगा।
-----------------------

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home