बॉलीवुड अभिनेता अली खान की राजनीति में एंट्री, RJD के टिकट पर यहां से लड़ेंगे चुनावबॉलीवुड अभिनेता अली खान (Actors Ali Khan) बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
Bihar Assembly Elections: बॉलीवुड अभिनेता अली खान की राजनीति में एंट्री, RJD के टिकट पर यहां से लड़ेंगे चुनाव
बॉलीवुड अभिनेता अली खान (Actors Ali Khan) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वह खुदा गवाह समेत कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.
पटना. बॉलीवुड की चर्चित फिल्म खुदा गवाह समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अली खान (Actors Ali Khan) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वह अपने पैतृक गांव शेरघाटी विधानसभा से राजद पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अली खान को भरोसा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें शेरघाटी विधानसभा से उम्मीदवारी के लिए अपना आशीर्वाद दिया है, जिसके बाद वो खुश हैं. वहीं, बिहार की राजधानी पटना से लौटने के क्रम में वो गया के एक होटल सभागार में मीडिया से रूबरू हुए.
अभिनेता अली खान ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने वादा किया है कि मुझे शेरघाटी विधानसभा के लिए टिकट देंगे. शेरघाटी के लोग भी चाहते हैं कि मुझे टिकट दिया जाए. यहां मैं काफी चर्चित व्यक्ति हूं. मगध ही नहीं पूरे बिहार के लोग मुझे मान सम्मान देते हैं. मैं इस दावेदारी के लिए पटना से आया हूं. मुझे उम्मीद है कि मुझे टिकट मिलेगा. बॉलीवुड के एक्टर भी मुझे सपोर्ट कर रहे हैं. गोविंदा, राजा मुराद, किरण कुमार, जॉनी लीवर जैसे कई हस्तियों ने मुझे गुड विसेज दिया है कि आप चुनाव लड़े. हम आपके लिए प्रचार भी करने आएंगे. उन्होंने शेरघाटी क्षेत्र की जनता से यह भी कहा कि अगर मैं जीत जाता हूं तो मैं कभी भी दुबारा वापस नहीं जाऊंगा और जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home