Saturday, October 10, 2020

प्रेस विज्ञप्ति उन्नाव 10 अक्टूबर 2020

विशेष संचारी रोग नियन्त्रण/दस्तक अभियान के तहत घर-घर भ्रमण कर कार्यवाही होः

संचारी रोग मानीटरिंग फीड बैक का अनुपालन होः

अधिशाषी अधिकारी नगर व डीपीआरओ नियमित फागिंग कराने के निर्देश- जिलाधिकारी

उन्नाव 10 अक्टूबर 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के तृतीय 2020 की द्वितीय अंतर विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि आशा बहुओं/आंगनबाड़ी घर-घर भ्रमण कर मानिटरिंग/फीडबैक के अनुपालन में कार्यवाही करेंगे। 
जिलाधिकारी ने कहा कि यह समय बहुत संवेदनशील है। जाड़े के समय में वायरस तेजी से फैलता है, कोरोना वायरस का समय है साथ ही इस समय डेंगू एमलेरिया अन्य वेक्टर जनित रोग तेजी से फैलते है, इनकी रोकथाम हेतु उन्होंने नगर अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग एएंटी लारवा छिड़काव का कार्य कराएंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को  चेतावनी दी है कि फागिंग करा कर एक सप्ताह में संतोषजनक रिपोर्ट प्रस्तुत करें नहीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
मंडली एवं जनपदीय नोडल अधिकारी, डब्लू0एच0ओ0, यूनीसेफ एवं पाथ संस्था के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के विभिन्न गतिविधियों की उपलब्धियों की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि 81 प्रतिशत आशाओं द्वारा घर-घर भ्रमण किया जा रहा है जनवरी के बाद से जन्मे सभी बच्चों का टीकाकरण व जनवरी के बाद छुटे बच्चों का चिन्हांकन कराकर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संचारी रोग के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु 48 विद्यालयों में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता कराई गयी। 
जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव ने बताया कि जनपद में स्थापित कुल 10 ई0टी0सी0 सेंटरों में बुखार के चिन्हित केस आशाओं द्वारा भर्ती कराये जा रहे हैं। इसके अलावा जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया जनपद की प्रत्येक आशा अपने क्षेत्र के 10 सार्वजनिक स्थानों के वेक्टर जनित रोगों के बचाव के संबंध में स्लोगन लिख रही है जो कि आम जनमानस में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके अलावा आशाओं द्वारा डेंगू से बचाव हेतु कूलर पानी की ट्रे, हौज, टंकी आदि बर्तनों में इक्ट्ठा पानी को भी खाली कराया जा रहा है। इस एंटोमोलाॅजिकल सर्विलांस कार्य के लिए प्रति आशा को 200 रू0 प्रति माह (जुलाई से नवंबर तक) भुगतान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वेक्टर जनित संचारी रोग व करोना वायरस जैसे रोगों से हम सभी को जनपद उन्नाव के 35 लाख जनता को सुरक्षित रखना है। नगर व ग्राम की साफ-सफाई, एंटीलारवा व फागिंग आदि का कार्य गंभीरता से जिम्मेदारी के साथ कराना है। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 केसों की संख्या कम हुई है इसको स्थिर रखना है इसके लिये कडी़ मेहनत करना जरूरी है। इन विपरीत परिस्थतियों में कोरोना पर काबू तभी पाया जा सकता है जब सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनिटाइजर आदि का नियमित प्रयोग किया जायें। उन्होंने कहा कि बेहतर सैम्पलिंग की जाये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों द्वारा खेतों में परालि जलाने पर कड़ी दृष्टि रखी जाये ताकि कोई किसान परालि न जला सके। दीपावली पर पटाखे आदि के धूये व परालि के धूये भी घातक है इस कारण विशेष सर्तकता बरती जाये ताकि संक्रमित रोगों पर काबू पाया जा सके।
बैठक में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार व जिला मलेरिया अधिकारी/जिला वेक्टर जनित रोग नियन्त्रण अधिकारी श्री रमेश चन्द्र यादव, डी0एम0सी0 यूनिसेफ मो0 दिलशाद, पाथ से बुन्देल सिंह व अधिशाषी अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
-----------------------------
जिला सूचना कार्यालय,उन्नाव।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home