Thursday, October 15, 2020

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया 101 परियोजनाओं का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया 101 परियोजनाओं का शिलान्यास 



पट्टी ।  प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पट्टी के आदेश विधायक ने  आसपुर देवसरा को दी दस करोड़ 21 लाख 74 की सौगात दी। इस दौरान 47 शिलान्यास व 54 का लोकार्पण  गुरुवार को विकास खंड आसपुर देवसरा के सभागार में किया । इसी तरह गरीब कल्याण रोजगार अभियान के  अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मनरेगा एवं कन्वर्जेंस विभाग से विकासखंड आसपुर देवसरा मे 5 आंगनबाड़ी केंद्र तीन दर्जन पंचायत भवन एक दर्जन सामुदायिक शौचालय 48 मनरेगा एवं अन्य कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने जनता दर्शन भी किए और कहा कि जिले का विकास समग्रदृष्टि से होगाविकास की किरण से पट्टी क्षेत्र का हर कोना कोना चमकेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर है। उन्होंने 15 लोगों को नवनिर्मित आवास की चाभी दीया जिसमें कमलेश धरौली, अमरनाथ धरौली ,सुनीता देवी धरौली ,सनाप्ती देवी पत्नी राम किशोर  रेडीगारापुर को नवनिर्मित आवाज चाबी प्रदान की। मौजूद अश्वनी कुमार पांडे मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़  ओम प्रकाश मिश्र बीडियो आसपुर देवसरा अशोक कुमार एडीओ पंचायत आसपुर देवसरा मौजूद रहे संचालन  देवेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आसपुर देवसरा ने किया ।इस दौरान मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय  कैलाश तिवारी, सुरेश चौरसिया जियालाल रजक , अंशु सिंह, दिनेश पांडे ,भरत तिवारी, जगदंबा, रामप्यारे, राजेश तिवारी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संवाददाता पटटी प्रतापगढ़
राजेश दुबे की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home