Monday, October 5, 2020

भारतीय जनता पार्टी धौलपुर ने निकाली गहलोत सरकार की सव यात्रा

भारतीय जनता पार्टी धौलपुर ने निकाली गहलोत सरकार की सव यात्रा ।
*************************
            आज दिनांक 5 अक्टूबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी धौलपुर ने जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गहलोत सरकार की सव यात्रा निकाल कर राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया।
      सव यात्रा गंगा बाई की बगीची से मातमी धुन के साथ शुरू हुई जो धौलपुर शहर के मुख्य बाजार से होती हुई हनुमान तिराहे पर सव यात्रा का समापन गहलौत के पुतला दहन के साथ हुआ। बाजार में सव यात्रा के दौरान सरकार बिरोधी नारों से बाजार गुंजायमान होता रहा । सव यात्रा का बाजार में जगह-जगह व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, बैरोजगारों, मजदूरों, दुकानदारों ,ठेले व खोमचों बालो सरकार बिरोधी नारों के साथ समर्थन किया।
             सव यात्रा के अंतिम पड़ाव पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश अपराध एवं महिला उत्पीडन मे भारत में पहले स्थान पर आ चुका है जो राजस्थान की गहलोत सरकार की बिफलता को दर्शाता है। वर्तमान सरकार अपने आप को पाक साफ दर्शाने के लिए जनता को भ्रमित करने में लगी है। सरकार ने जनता की अनदेखी कर विधायकों और मंत्रियों की मनमानी के सामने घुटने टेक  रही है। गहलोत स्वंम गृहमंत्री का विभाग संभाल रहे हैं ,उनकी कार्यक्षमता व कार्यशैली पर कांग्रेस के विधायक और मंत्री ही प्रश्न-चिन्ह लगा रहे हैं।
          वर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। नैतिकता के आधार पर गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
        जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि प्रदेश में दिसंबर 2018 से अगस्त 2020 तक राजस्थान में विभिन्न अपराध  4 लाख 35 हजार के लगभग राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं में दर्ज हो चुके हैं। जो चिंता का विषय है । जबकि गहलोत सरकार अपने विधायकों और मंत्रियों को खुश करने में लगी है।
     जिला महामंत्री व पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि महिलाओं के लिए कार्य करने वाली संस्था " राजस्थान महिला आयोग " आज तक अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है गहलोत सरकार, ऐ गहलोत सरकार की महिलाओं व दलित महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। राजस्थान में दलितों पर  दिसंबर 2018 से अगस्त 2020 तक लगभग  11 हजार 200 मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हो चुके हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण बसेड़ी थाने के गांव बोरेली में पीड़िता के साथ घटना व कौलारी थाने के गांव बदरिका से नरेश कोली की नावालिग लड़की का मामला जो 16 सितंबर 2020 को अपहरण हुआ जिसकी रिपोर्ट 20 सितंबर को पुलिस थाना कौलारी में दर्ज होने के बाबजूद आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं होना ,व रंजीतपुरा के दो वर्षीय बालक की नृसंश हत्या सरकार की विफलता व संवेदनहीनता को प्रर्दशित करता है।
          कार्यक्रम में केलाश सोनी, राजीव रस्तोगी, सुरेश कौशिक,कमल पहाड़िया, विशंभर दयाल शर्मा,मदन कोली, नंदकिशोर शुक्ला, मुकेश सक्सेना,मुस्ताक कुरेशी,अनीश खान, रीता गोयल, प्रियंका तौमर,नागवेन्द सिंह, मधुसूदन शर्मा,रामखिलाड़ी शर्मा,कुंवर सिंह,पप्पू तिमासिया, राजवीर राजावत,भेंरों सिंह, ओमकार कटारा,रामू शर्मा, हिटलर शर्मा, मोहनप्रकाश शर्मा,केदार पोशवाल,अमर सिंह लोधा, रामवीर शर्मा,अजय सिंह परमार ,मोन्टी राना,रजत जनसंघी, राहुल तिवारी, पुष्पेन्द्र राजावत, राजबहादुर मीना, हाकिम सिंह लोधा, रामकिशोर शर्मा, संजय पाराशर, राजेश यादव, मुकेश श्रोतिय,अमित सोनी, तुलसी राम एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home