Saturday, October 17, 2020

हर गली- मोहल्ले में लगेंगे शोहदों के पोस्टर--योगी



*हर गली- मोहल्ले में लगेंगे शोहदों के पोस्टर--योगी*

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने आज नवरात्रि के पहले दिन से इस मुहिम मिशन शक्ति की शुरुआत की है। इस मिशन के अंतर्गत नवरात्रि के 9 दिनों तक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले या उन्हें परेशान करने वाले शोहदे या ऐसे लोग जो कभी भी इन मामलों में लिप्त पाए गए हैं उन सभी का एक डाटा तैयार किया जाएगा जिसके बाद दशमी के दिन उन सभी बदमाशों को चिन्हित कर शहर भर के थानों मोहल्लो गली और चौराहों पर उनके पोस्टर चिपकाए जाएंगे जिनमें उनके नाम पत्र लिखे होंगे योगी सरकार का मानना है कि ऐसा करने से उनका सामाजिक तिरस्कार हो सके और बाकियों को भी इससे सबक मिल सके। वहीं इस पूरे मामले पर शहर की युवतियों ने भी अपने विचार साझा किए।महिलाओ की सुरक्षा को लेकर योगी जी की इस पहल का महिलाओं ने स्वागत किया लड़कियों से की गई बातचीत में उन्होंने बताया इस समय लड़किया बहुत भयभीत है अकेले कहि आ-जा नही सकते।आए दिन बलात्कार जैसे घिनौने अपराध पूरे प्रदेश व देश मे हो रहे है।इस नवरात्रि, दशहरा मानव रूपी रावण को मारो।

संवाददाता
दानिश खान की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home