दुकान का कर्मचारी ही निकला चौदह लाख का चोर
*दुकान का कर्मचारी ही निकला चौदह लाख का चोर*
कानपुर- श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर,पूर्वी श्री राज कुमार अग्रवाल व श्रीमान छेत्रआधिकारी अकमल खान निर्देशन में थाना प्रभारी अनवरगंज टीम को गठित कर जल्दी ही अपराधियों को पकड़ने में लग गए।
थाना अनवरगंज अंतर्गत दुर्गा ट्रेडर्स(कोपर गंज) में दिनांक 5-10-2020 को चौदह लाख की चोरी हुई थी। दुकान बंद होने के बावजूद चोरी कैसी हुई पुलिस इस पॉइंट पर तहकीकात में लग गई। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सर्विलांस टीम की सहायता व मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी श्री गंगाधर चौहान दुकान में काम करने वाले कर्मचारी अमन यादव को पकड़ा।अमन यादव पिछले 6 वर्ष से दुर्गा ट्रेडर्स में काम कर रहा था जिसने अपने दो अन्य साथियों शिरीष यादव उर्फ वीनू यादव औऱ छोटू यादव उर्फ डॉन के साथ मिलकर योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने तफ़्तीश में पता लगाया कि 15 दिन पूर्व बिजली कर्मचारि की हड़ताल होने से पूरा दिन बिजली न आने के कारण इन्वर्टर भी बंद होने से अंधेरे का फायदा उठाकर अमन यादव ने खुद को दुकान के अन्दर बंद कर लिया अपने साथी छोटू यादव व शिरीष यादव की मदद से एक जो की दुकान के बाहर रेकी कर रहे थे देर रात कॉल करके बुलाकर दुकान के अंदर पड़ी चाबी से सटर उठाकर कैस काउंटर को पेंचकस से लॉक तोड़ कर 1400000 रुपये एव सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चुरा के प्रथम तल के सतर को उठाके बगल वाले टीनशेड से गलियारे में उतर कर अमन यादव खुद पैसे का थैला और छोटू यादव को डीवीआर देकर तलौवा से कोपर गंज होते हुए कुली बाजार अपने घर गया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज रास्ते मे लगे कैमरों में कैद हो गई।14-10-2020 को थाना प्रभारी अनवरगंज गंगाधर ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अमन यादव व उसके साथियों को उसके घर से उस समय गिरफ्तार किया जब वो लोग रुपयो का बंटवारा कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 13,85000 रुपये एक अदद डीवीआर,पेंचकस व चोरी में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर,पूर्वी श्री राजकुमार अग्रवाल ने वार्ता में पूरी घटना का खुलासा किया।
संवाददाता
दानिश खां की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home