Wednesday, October 7, 2020

:- *उत्तर प्रदेश में हुई ब्राह्मणो की हत्याओं के विरोध मे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण हुतात्माओ क

:- *उत्तर प्रदेश में हुई ब्राह्मणो की हत्याओं के विरोध मे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण हुतात्माओ की शांति के लिए पूरे प्रदेश में किये गए हवन*--

पिछले कई माह से उ प्र मे हो रही ब्राह्मणों की हत्याओ से ब्राम्हण समाज के सभी लोगों में खासा नाराजगी जताई जा रही है और जिसका पूरे उत्तर प्रदेश मे विरोध चल रहा है एवं हर जाति समाज की महिलाओ एवं बेटियो पर हो रहे बलात्कार व रेप की घटनाओं से पूरा प्रदेश दहला पड़ा है जिसके कारण आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी डी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा,प्रदेश महामंत्री पंडित राजेश शर्मा एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा पदम औदीच्य  के  निर्देशन में उत्तर प्रदेश में हुई ब्राह्मणों की निंदनीय हत्याओं के रोष में उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों एवं महा मंत्रियों, युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जो एक सूत्र में बंधकर हवन आदि का कार्य किया गया है।युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पदम औदीच्य ने कहा कि अब ब्राम्हण समाज मे हो रही हत्याओं व अपराध बर्दाश्त से बाहर हो चुके हैं और इस प्रकार की घटनाओं से ब्राह्मण समाज मे जिन लोगो ने अपनी जान गवाई है उन सभी की आत्माओं की शांति के लिए उन्नाव के शुक्लागंज के नमामि गंगे के तट पर सामूहिक शांति यज्ञ मे आहुति दी और प्रभु से उनकी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं सरकार  से मांग करते हुये प्रदेश मे बिगड़ रही कानून व्यवस्था को सुधारा जाये और सख्त से सख्त कानून बनाया जाय जिससे अपराधों पर निरंकुशता लगे। महासभा ने अपने ज्ञापन में निम्नवत मांग रखी है-
१- जातिगत एवं धार्मिक आधार पर गठित आयोगों को समाप्त किया जाए अथवा सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
२- मंदिरों के पुजारियों महंतो को शासन स्तर से रुपए 25000 मासिक मानदेय दिया जाए।
३- भगवान परशुराम मंदिर जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर का जीर्णोद्धार कराया जाए और जलालाबाद जिला शाहजहांपुर का नाम परशुरामपुरी घोषित किया जाए।
४- भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश पूर्ववत तरह से घोषित किया जाए एवं उत्सव मनाने की अनुमति प्रदान की जाए।
५- संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों/गुरुकुलो में आचार्यों के रिक्त पद भरे जाएं और इन पदों पर योग्य ब्राह्मण आचार्यों की नियुक्ति की जाये।
आज के कार्यक्रम मे उन्नाव जिला उपाध्यक्ष राजू पंडा,जिला महासचिव  राजेश मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी उमेश शुक्ला,नगर अध्यक्ष सर्वेश दीक्षित,नगर मंत्री आदित्य त्रिपाठी,उत्कर्ष दीक्षित,रामू दुबे, सुधीर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home